Commonwealth Games 2026: मेडल से कुछ ही कदम दूर स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार, क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

मेडल से कुछ ही कदम दूर स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार, क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की एक और बेटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल की उम्मीद जगा दी है। स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार ने विमेंस 54 किलोग्राम वेट कैटेगरी के मैच में अपने पंच का दम दिखाते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की एक और बेटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल की उम्मीद जगा दी है। स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार ने विमेंस 54 किलोग्राम वेट कैटेगरी के मैच में अपने पंच का दम दिखाते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने मलावी की डेबोरा मटेंजे को आसानी से मात दी।

प्रीति के आगे नहीं टिक पाईं मटेंजे

एशियन गेम्स की मेडल विनर प्रीति ने रिंग में उतरते ही अपने पंच का दम दिखाया। वह मैच के पहले ही राउंड से डेबोरा मटेंजे पर हावी रहीं। उनके ताकतवर पंचों का मटेंजे सामना नहीं कर सकीं। पहले राउंड में प्रीति को सभी जजों ने उन्हें पूरे 10 पॉइंट्स दिए।

दूसरे राउंड में भी प्रीति का आक्रमक रवैया जारी रहा। बाउट को एकतरफा होता देख रेफरी ने मुकाबला बीच में ही रोका और प्रीति को विनर घोषित कर दिया।

क्वार्टर फाइनल में निकोल क्लाइड से होगी टक्कर

इस जीत के साथ ही प्रीति अब मेडल से कुछ कदम दूर रह गई हैं। अब वह क्वार्टर फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की मुक्केबाज निकोल क्लाइड से भिड़ेंगी।

Created On :   27 July 2026 12:26 AM IST

Tags

Next Story